जनता समाधान शिविर बना भरोसे का मजबूत मंच, मौके पर ही हुआ कई समस्याओं का समाधान: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय।

जनता समाधान शिविर बना भरोसे का मजबूत मंच, मौके पर ही हुआ कई समस्याओं का समाधान: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

हर शिकायत के पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर प्रशासन सक्रिय: डीडीपीओ राजेश शर्मा

संबंधित अधिकारी त्वरित, निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करे: डीएसपी सतीश वत्स

प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद, समयबद्ध कार्रवाई के दिए स्पष्ट निर्देश

फैमिली आईडी, पेंशन, निगम और पुलिस शिकायतों पर त्वरित सुनवाई

पानीपत, 12 फऱवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन और उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा-निर्देशों के तहत जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से जहां लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रही हैं, वहीं मौके पर ही समाधान कर प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत किया जा रहा है। गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जनता समाधान शिविर में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट व समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी किए। डॉ. संजय ने कहा कि जनता समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास की सशक्त कड़ी है। प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनना तथा उसका तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की नैतिक व प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकतम मामलों का समाधान मौके पर ही किया जाए तथा शेष शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस से संबंधित प्रत्येक पर त्वरित, निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता है। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि जनता समाधान शिविर जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन की पहल है। यहां प्राप्त प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी फरियादी को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो। शिविर में फैमिली आईडी में आय संशोधन, रुकी हुई पेंशन शुरू करवाने, राशन कार्ड, बिजली, नगर निगम और पुलिस विभाग से संबंधित 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा तय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीएमओ विजय मलिक, डीएचओ संदीप नागर, डिप्टी सीएमओ डॉ. दिव्या साहनी, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता करण बहल, पुलिस कंप्लेंट अधिकारी सुरेश, कोच सुषमा, महेश त्यागी, संजीव शर्मा, जोगिंदर, रमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें