खबर का असर: ‘दैनिक चक्र’ की रिपोर्ट के बाद उमरा पट्टी में रखी गई बेंचें

खबर का असर: ‘दैनिक चक्र’ की रिपोर्ट के बाद उमरा पट्टी में रखी गई सीमेंट बेंचें

प्रतापगढ़ (बिहार): ‘दैनिक चक्र’ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट “बेंच के नाम पर 1.15 लाख हजम!” ने पंचायत तंत्र को हिला कर रख दिया है। रिपोर्ट प्रकाशित होने के कुछ ही दिनों बाद, उमरा पट्टी गांव में सीमेंट की बेंचें रखी गईं — जो पहले कहीं नजर नहीं आ रही थीं।

ग्राम पंचायत द्वारा दावा किया गया था कि बेंचें पहले ही लग चुकी थीं, लेकिन मौके पर कुछ नहीं दिखा। अब, जब मामला दैनिक चक्र ने उठाया, तो हड़बड़ी में  बेंचें गांव के कुछ हिस्सों में रख दी गईं — जिनमें से एक तस्वीर सामने आई है, जहाँ बच्चे उन्हीं बेंचों पर बैठे हैं।

खबर का असर: 'दैनिक चक्र' की रिपोर्ट के बाद उमरा पट्टी में रखी गई बेंचें
खबर का असर: ‘दैनिक चक्र’ की रिपोर्ट के बाद उमरा पट्टी में रखी गई बेंचें

सवाल अब भी बाकी:

क्या ये बेंच पहले से बनाई गई थीं  या खबर के बाद आनन-फानन में बनवाई गईं? और सबसे बड़ा सवाल – क्या ₹1.15 लाख का खर्च इन बेंचों के अनुरूप है?

पूरी योजना की निष्पक्ष जांच हो और वास्तविक लागत का लेखा-जोखा सामने आए।

पुरानी खबर ????

ये भी पढ़ें Pratapgarh: बेंच के नाम पर 1.15 लाख हजम! उमरा पट्टी में नहीं दिखा एक भी बेंच

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें