मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी,16 वर्षीय किशोर को बदमाशों ने मारी, गोलीकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी।

मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी,16 वर्षीय किशोर को बदमाशों ने मारी, गोलीकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास वाराणसी–कानपुर हाईवे किनारे शुक्रवार शाम अपराधियों ने बेखौफ वारदात को अंजाम देते हुए 16 वर्षीय किशोर को गोली मार दी। इसके अलावा इसके सरेशाम हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि समसपुर निवासी मुनेश प्रजापति का बेटा कुणाल प्रजापति अपने दो दोस्तों के साथ हाईवे किनारे खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे।किशोर के विरोध करते ही हमलावरों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि  गोली कुणाल के पेट को छूते हुए बाएं हाथ के पंजे में धंस गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से घायल किशोर को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने घेराबंदी कर दबिश देने का दावा किया है, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका।घटना की जानकारी मिलते ही रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पुत्र कुँवर शिवराज प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके अलावा हाईवे पर सरेआम हुई गोलीबारी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।इलाके में तनाव,पुलिस अलर्ट लेकिन सवाल कायम: क्या अब हाईवे पर खड़ा होना भी सुरक्षित नहीं?.

ये भी पढ़ें जनपद में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत, भयहरण नाथ मंदिर का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की