मैनपुरी: सिंगपुर नहर से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी

मैनपुरी: सिंगपुर नहर से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद में सिंगपुर नहर से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर करहल गेट चौकी क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। यह मामला सदर कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस अज्ञात युवक के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल मैनपुरी पुलिस से संपर्क करें, ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके और आगे की कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal