कबीर बस्ती व हरसाव बस्ती का नेहरू नगर, गोविंदनगर में हिंदू सम्मेलन संपन्न

कबीर बस्ती व हरसाव बस्ती का नेहरू नगर, गोविंदनगर में हिंदू सम्मेलन संपन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार को हिंदू सम्मेलन कबीर बस्ती, सकल हिंदू समिति द्वारा गोविंद नगर के कमला नेहरू नगर गाजियाबाद में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाज सदन पार्क कमला नेहरू नगर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक कृष्ण जी कथावाचक रहे । इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री बहादुर जी महानगर प्रचारक गाजियाबाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुधीर चौधरी द्वारा की गई । कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता द्वारा दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम की विधिवत प्रारंभ किया । इस अवसर पर मुख्य वक्ता बहादुर जी ने देश में हो रही समस्याएं तथा जातियों को लेकर समाज को बांटने पर विस्तार से चर्चा की तथा समाज को इस समस्या से बचने का एकमात्र उपाय जातियों मे न बटने तथा हिंदू संस्कृति को अपनाने की सलाह दी तथा विभाजनकारी शक्तियों से अपने समाज को बचाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आत्म मंथन और समाज को नई दिशा देने वाला अवसर बताया । उन्होंने पंच परिवर्तन के सिद्धांत का भी उल्लेख किय सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और स्वयं आधारित जीवन अर्थात स्व का भाव , नागरिक कर्तव्य बोध और शिष्टाचार के विषयों को विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री अशोक कृष्णा जी ने हिंदुओं के इतिहास ,हिंदुओं के ऊपर हुए अत्याचार व समय के साथ-साथ हिंदुओं के विकास पर चर्चा की तथा अपने इतिहास को पढ़ने जानने व उसको अपने अंदर धारण करने की सलाह दी। मंच संचालन श्रीमान पंकज जी द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने भी हिंदुओं को जागृत रहने और समाज के लिए काम करने की बात कही ।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्रीमान सुधीर चौधरी द्वारा कार्यक्रम में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की संख्या लगभग 300 रही । इस अवसर पर मौजूद रहे सर्व श्री संरक्षक श्री प्रवीण चौधरी जी श्री शक्ति प्रसाद श्री अरविंद जी अध्यक्ष श्री सुधीर चौधरी जी संयोजक श्री सुभाष चंद्र श्री शत्रुंजय जी श्री साकेत दिनकर जी श्री अमित जी उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिरोही जी श्री राघवेंद्र जी श्री रमेश जी श्री राजेश कुमार जी श्रीवास्तव श्री अनुज जी सचिव श्री वेदपाल जी श्री राजाराम जी श्री अमित जी उपसचिव श्री सौरभ जी श्री रितेश जी श्री ललित जी ,कोषाध्यक्ष श्री राम रतन जी श्री सौदान श्री बृजेश जी, सदस्य गण श्री राजा बाबू श्री आत्म प्रकाश जी श्री रवि प्रकाश जी श्री धीरज जी श्री दीपक कुमार जी श्री श्री श्रीकांत जी श्री गुलशन जी श्री निशिकांत जी श्री गोलू जी श्री सोनू जी श्री वंश जी श्री विकास जी श्री अनुज जी श्री मनीष जी श्री कौशल जी श्री योगेश जी श्री क्षण प्रवीण जी श्री रमेश जी और श्री अरुण शर्मा जीनिवेदक मृदुल प्रणाम सहित राजेंद्रर महानगर सह प्रचार प्रमुख।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया