तखरऊ नहर हादसे को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चेक पोस्ट पर दिया धरना

तखरऊ नहर हादसे को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चेक पोस्ट पर दिया धरना

संवादाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी।

जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत तखरऊ चेक पोस्ट पर तखरऊ नहर हादसे को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। हादसे से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में चेक पोस्ट पर एकत्र हुए और रोड जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों की पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग की कि नहर हादसे की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराई जाए, लापरवाह एवं दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नहर की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसका खामियाजा आज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा और अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। आश्वासन के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और यातायात बहाल कराया गया। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal