बड़ी राहत, अब अधूरे एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा पूरा टोल, सरकार ने बदले नियम!

बड़ी राहत, अब अधूरे एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा पूरा टोल, सरकार ने बदले नियम!

संवाददाता बिपिन मिश्रा

नई दिल्ली, नेशनल एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अक्सर देखा जाता था कि एक्सप्रेसवे का काम पूरा न होने के बावजूद यात्रियों से भारी-भरकम टोल वसूला जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, जब तक कोई एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू नहीं हो जाता, तब तक यात्रियों से पूरे एक्सप्रेसवे का टोल नहीं लिया जा सकेगा। यात्रियों से केवल उतने ही हिस्से का टोल लिया जाएगा जो पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। अधूरे एक्सप्रेसवे के चालू हिस्सों पर एक्सप्रेसवे की महंगी दरों के बजाय, नेशनल हाईवे (NH) पर लागू होने वाली सामान्य दरों के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।अब यात्रियों को निर्माणधीन हिस्सों या डायवर्जन वाले रास्तों के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे। इस फैसले से निर्माण एजेंसियों पर काम जल्द पूरा करने का दबाव बढ़ेगा। टोल वसूली में अब अधिक पारदर्शिता आएगी क्योंकि शुल्क केवल ‘तैयार सड़क’ के लिए ही देय होगा। यह नियम उन सभी नेशनल एक्सप्रेसवे पर लागू होगा जहाँ काम अभी भी प्रगति पर है लेकिन कुछ हिस्सों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

ये भी पढ़ें मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम थाना पट्टी द्वारा “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal