मैनपुरी में मगरमच्छ का आतंक: बकरी और बछड़े पर हमला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मैनपुरी में मगरमच्छ का आतंक: बकरी और बछड़े पर हमला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के ढकरई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ ने गांव के पास पहुंचकर पालतू बकरी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ ने बकरी को घायल कर दिया और कुछ देर बाद पास में मौजूद एक गाय के बछड़े पर भी झपट्टा मारा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में आशंका है कि पास के जलाशय या नहर से भटककर मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया था। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई की गई। यह पूरा मामला थाना घिरोर क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी, नहर या तालाब के आसपास सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal