मैनपुरी: बाइक भिड़ंत में महिला की मौत, दंपति घायल

मैनपुरी: बाइक भिड़ंत में महिला की मौत, दंपति घायल

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपति अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और तेज रफ्तार से बचें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal