योगी जब जब डरता है, पुलिस को आगे करता है : करुण पाण्डेय कांग्रेस नेता

योगी जब जब डरता है, पुलिस को आगे करता है : करुण पाण्डेय कांग्रेस नेता

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़ । भाजपा सरकार की नीतियां देश विरोधी है, भारत देश को खोखला बनाकर ही दम लेंगे ये संघी, इनकी एक भी पॉलिसी ऐसी नहीं है जो देश और जनता के हित में हो ये केवल और केवल गलत नीतियों पर आधारित पालिसियां लेकर जनता को गुमराह करते है और सबसे बड़ी बात ये है कि योगी जब जब डरता है पुलिस को आगे करता है। उक्त बातें कुंडा कोतवाली में बैठाए गए कांग्रेस नेता करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के आवाहन पर प्रदेश के कोने कोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनरेगा बचाओ अभियान के 45 वें दिन कल दिनांक 17 फरवरी को लखनऊ पहुंच कर विधानसभा का घेराव करने का कार्यक्रम निश्चित है। लोकतंत्र की आवाज दबाने के क्रम में कांग्रेस के तेवर को भांपकर योगी सरकार 1 दिन पहले ही सभी पदाधिकारियों को जहां जिस हालत में मिल रहे है घर से उठा ले रही है इसी क्रम में प्रतापगढ़ जिला उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” को कुंडा कोतवाली पुलिस महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बिंधन से उठाकर ले आई और कोतवाली में बैठा रखा है जबकि बिन्नू भईया ने बताया कि हम कल लखनऊ के लिए निकलेंगे और निश्चित रूप से विधानसभा का घेराव करेंगे और गूंगी बहरी सरकार को मजदूरों का हक मार कर उद्योगपतियों को नहीं देने देंगे।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है