करुण पांडेय हुए गिरफ्तार तो संदीप चकमा देकर पहुंचे लखनऊ

करुण पांडेय हुए गिरफ्तार तो संदीप चकमा देकर पहुंचे लखनऊ

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा/प्रतापगढ़ । प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वाहन पर 17 फरवरी को विधान सभा के घेराव करने जा रहे जहाँ कांग्रेसी नेता करुण पांडेय को जहाँ पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया तो वही दूसरी ओर संदीप तिवारी पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंच गए।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार की दमनकारी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 17 फरवरी को विधान सभा का घेराव करने का आह्वाहन किया है। पार्टी की नीतियों का अनुपालन करते हुए कुंडा तहसील के दो कांग्रेसी नेता भी लखनऊ जाने वाले थें, जिसमें से प्रतापगढ़ जिला उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के महासचिव करुण पांडेय को कुंडा पुलिस ने उनके ससुराल के करीब राजापुर बाजार से हिरासत में ले लिया, जहां से वो विधान सभा का घेराव करने के लिए लखनऊ जाने वाले थें, कुंडा पुलिस उनको अपने साथ थाने उठा लाई वही दूसरी ओर हीरागंज नगर पंचायत के रहने वाले सुल्तानपुर जिला कोआर्डिनेटर एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर संदीप त्रिपाठी महेशगंज पुलिस को चकमा देकर पगडंडियों के सहारे लखनऊ पहुंच गए। संदीप ने कहा कि पार्टी की नीतियों के तहत लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की गलत और दमनकारी नीतियों का विरोध किया जाएगा।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है