रिटायर्ड फौजी के घर बड़ी चोरी, करीब 40 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

रिटायर्ड फौजी के घर बड़ी चोरी, करीब 40 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

संवादाता: पंकज मिश्रा 

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खिरिया पीपर में बीती रात चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों के अनुसार चोर लगभग 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब परिजन जागे तो घर के मुख्य दरवाजे सहित अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अलमारियां और बक्से खंगाले गए थे, जबकि टूटे हुए बक्से खेतों में पड़े मिले, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।

सूचना मिलते ही कुरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश के लिए पूछताछ और तकनीकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर चोरी का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें