एटा नगर पालिका परिषद ने पेश किया दो वर्षों का विकास रिपोर्ट कार्ड

एटा नगर पालिका परिषद ने पेश किया दो वर्षों का विकास रिपोर्ट कार्ड, कई नए कार्यों का हुआ शुभारंभ

संवादाता काव्यांश रावत . एटा नगर पालिका परिषद ने अपने दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर पालिका प्रतिनिधि पंकज गुप्ता एडवोकेट ने जलकल कंपाउंड में प्रेस वार्ता आयोजित कर अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि शहर में कई करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा चुके हैं, जबकि आगे भी करोड़ों के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता द्वारा एक एसी शव वाहन, दो एसी डी-फ्रीजर और एक ई-रिक्शा फॉगिंग मशीन का शुभारंभ फीता काटकर व पूजन के साथ किया गया। शव वाहन और डी-फ्रीजर सेवाएं नगरवासियों को 24 घंटे निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। आने वाले समय में नगर पालिका शहर की सूरत संवारने को और अधिक प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को उल्दन पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें