खतौनी घोटाले पर भड़के किसान, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
संवादाता काव्यांश रावत एटा: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले आज तहसील मुख्यालय पर किसानों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि लेखपाल व अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारी खतौनी (भूमि अभिलेख) जारी करने के बदले अवैध रूप से रुपये वसूलते हैं। किसान नेता राजेंद्र किसान ने कहा कि न्यायिक कार्यों में लगातार बाधा आ रही है और भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान मजबूर होकर उग्र आंदोलन करेंगे।
धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और ‘किसान एकता ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए। संगठन ने कहा कि अब और चुप नहीं बैठेंगे। किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई तेज होगी।
ये भी पढ़ें केबल चोरी के बाद खुली पड़ी ट्यूबेल












