केबल चोरी के बाद खुली पड़ी ट्यूबेल

केबल चोरी के बाद खुली पड़ी ट्यूबेल

 संवाददाता दिनेश प्रजापत सांगानेर : ग्राम मोहब्बतपुरा पंचायत के बावड़ी कौशल्या दास की बावड़ी में खेतों पर लगी पांच ट्यूबवेलों में डाल रखी मोटर से मंगलवार रात चोर बिजली की केबल काट कर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह खेतों पर रिजके की सिंचाई करने गए किसानों को सामान बिखरा पड़ा देखने पर चोरी का पता लगा। ट्यूबवेलों से केबल चोरी का पता चलने पर किसानों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।

स्थानीय निवासी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि कौशल्या दास की बावड़ी में खेतों पर फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा रखी है। है।

ऐसे में सुबह से किसान खेतों पर रिजके की सिंचाई करने गए थे। लेकिन वहां गए तो मोटर के केबल कटी पड़ी थी। बाद में इसकी शिकायत थाने में की। उसके बाद रेनवाल मांजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पीड़ित किसानों ने बताया कि एक मोटर की केबल करीब 5 से 7 हजार रुपए की थी। इस चोरी से करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।

ये भी पढ़ें भागीपुर प्रधान प्रतिनिधि अमर लोधी पर पंचायत सेक्रेटरी के गंभीर आरोप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया