भागीपुर प्रधान प्रतिनिधि अमर लोधी पर पंचायत सेक्रेटरी के गंभीर आरोप

भागीपुर प्रधान प्रतिनिधि अमर लोधी पर पंचायत सेक्रेटरी के गंभीर आरोप, मामला एसएसपी तक पहुंचा

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: भागीपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि अमर लोधी पर पंचायत सेक्रेटरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। सेक्रेटरी का आरोप है कि अमर लोधी ने शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप करते हुए मारपीट ब अभद्र भाषा का प्रयोग किया और दबाव बनाकर कार्यों को प्रभावित करने की कोशिश की। पंचायत सेक्रेटरी ने इस संबंध में लिखित शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सौंपी है।

शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस को जांच का जिम्मा सौंपा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है,

वहीं अमर लोधी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें सरकार की सख्ती: ड्राइवर का नाम और नंबर गाड़ी में दिखाना होगा अनिवार्य

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें