मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन

मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन

संवाददाता मुकेश कुमार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन

एटा। जनपद में आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में जनेश्वर मिश्र परिसर में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश दिनेश गुप्ता ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध हो। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सहित जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और पात्र लोगों को लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान का प्रयास किया गया। कई दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को चेक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर कई सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में जागरूकता, सेवा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विधिक सहायता शिविर के माध्यम से आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया