आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं का हुआ सम्मान,बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं का हुआ सम्मान,बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार जेवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीपीओ संध्या सोनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर SIR (मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण) में प्रतिभाग कर सराहनीय कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं ममता तिवारी, किरण, पूनम रावत, माधुरी, ललिता, प्रीति, निहारिका तथा आंगनवाड़ी कासना

से मधु, उषा,  सिरसा से देवबाला, पूनम  बंजारपुर से संतोष, वीरेश तथा बिलासपुर से अंजना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यालय के प्रधान सेवक राजीव कांत सिन्हा एवं ब्लॉक समन्वयक भरत को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

पोषण ट्रैकर पर 100 प्रतिशत डेटा फीडिंग पूर्ण करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मुख्य सेविका ममता तिवारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ASMITA लीग के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal