न्यायाधीश द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद के मुख्यालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में की जायेगी आयोजित

जनपदवासी अपने लंबित मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं गौतमबुद्धनगर 10 मार्च, 2026 माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव द्वारा आज आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद के मुख्यालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में आयोजित की जाएगी।

माननीय जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, दीवानी वाद, एनआई एक्ट व ई-चालान के वाद, आर्बिट्रेशन के वाद, लघु शमनीय वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 के वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, भू-राजस्व के वाद सहित अन्य प्रकृति के मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सेवा संबंधी मामले, पेंशन के मामले, श्रम से संबंधित प्रकरण, प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक ऋण के मामले, विद्युत एवं बीएसएनएल के टेलीफोनिक बिल से संबंधित प्रकरणों का भी आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा

मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा संबंधित न्यायालयों से संपर्क स्थापित करें एवं अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ई-मेल dlsa.gbnnoida@gmail.com अथवा कार्यालय के मोबाइल नंबर 9716535451 व 7678643985 पर संपर्क कर सकते है।

इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव के साथ पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट वत्सल श्रीवास्तव, अपर जिला जज-प्रथम सुनील कुमार, अपर जिला जज/विशेष न्यायधीश पोक्सो विकास नागर, अपर जिला जज-षष्टम प्रतिक्षा नागर, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पोक्सो-द्वितीय विजय कुमार हिमांशु, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी त्यागी, सिविल जज जू0डि0 अंकिता सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुये। गौतमबुद्धनगर।

ये भी पढ़ें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं का हुआ सम्मान,बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया