बड़ा हादसा टला: अधूरे फ्लाईओवर से नीचे लटकी कार, पीएनसी की लापरवाही उजागर

महराजगंज में बड़ा हादसा टला: अधूरे फ्लाईओवर से नीचे लटकी कार, पीएनसी की लापरवाही उजागर 

रिपोर्ट: स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

महाराजगंज जिले के भईया फरेंदा क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-24 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रूट डायवर्जन की स्पष्ट व्यवस्था न होने से एक कार गलती से फ्लाईओवर पर चढ़ गई। फ्लाईओवर अधूरा था, और जैसे ही चालक को स्थिति का अंदाजा हुआ, उसने तुरंत ब्रेक लगाया। कार फ्लाईओवर के किनारे पर लटक गई, लेकिन समय रहते बड़ा नुकसान टल गया।

कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से कार को नीचे उतारा गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और कार्यदाई संस्था पीएनसी की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा के मानक ताक पर रख दिए गए हैं। यदि चालक सतर्क न होता, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। अब बड़ा सवाल उठता है कि आखिर कब तक पीएनसी जैसी कंपनियों की लापरवाही से आम जनता की जान खतरे में डाली जाती रहेगी?

ये भी पढ़ें एटा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें