अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में पारंपरिक होली मिलन समारोह आयोजित

अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में पारंपरिक होली मिलन समारोह आयोजित

संवाददाता: ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के हरिशंकरी मोहल्ले में अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जनपद गाजीपुर सहित आसपास के कई जिलों से आए शायरों और कवियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शायरों और कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं और शेर प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया और साथ ही हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं ने सभी को हंसने पर भी मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ‘बच्चा’ ने सभी आगंतुक शायरों और कवियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ‘बीनू’, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उप मंत्री लोक कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, गोपाल जी पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, संजय चतुर्वेदी, कृष्णांश त्रिवेदी, नरसिंह पांडे, श्याम नारायण पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें गाजीपुर: एसपी डॉ. ईरज राजा ने यूपी-112 की 16 नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal