गाजीपुर: एसपी डॉ. ईरज राजा ने यूपी-112 की 16 नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
संवाददाता: ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन गाजीपुर में यूपी-112 सेवा के अंतर्गत चार पहिया स्कॉर्पियो पीआरवी की 16 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
इन नई गाड़ियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की त्वरित पहुँच सुनिश्चित करना और गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। इससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नई पीआरवी गाड़ियों के शामिल होने से यूपी-112 की रिस्पांस टाइम में कमी आएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों के जुड़ने से पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी तथा जनता को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इस अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें रेवहारा ग्राम सभा में गैस आपूर्ति सुचारू, ग्रामीणों में खुशी की लहर












