रेवहारा ग्राम सभा में गैस आपूर्ति सुचारू, ग्रामीणों में खुशी की लहर

रेवहारा ग्राम सभा में गैस आपूर्ति सुचारू, ग्रामीणों में खुशी की लहर

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

रायबरेली की सलवन तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रेवहारा तथा आसपास के गांवों में घरेलू गैस की आपूर्ति अब धीरे-धीरे सुचारू होने लगी है। लंबे समय से गैस की कमी से परेशान ग्रामीणों के लिए यह राहत भरी खबर है। प्रशासन की पहल के बाद अब गांवों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता बेहतर होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गैस की कमी के कारण उन्हें मजबूरन चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ रहा था। लेकिन अब गैस की आपूर्ति सामान्य होने से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब एक बार फिर उनके घरों में गैस पर ही रोटियां और भोजन तैयार होगा। इस संबंध में तहसील के उच्च अधिकारियों ने बताया कि आने वाले सप्ताह में गैस की उपलब्धता और भी सुचारू तथा सरल हो जाएगी, जिससे किसी भी गांव में आपूर्ति की समस्या नहीं रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।
प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति को नियमित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal