गोसैसिंहपुर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 44 सिलेंडर जब्त; एजेंसी मालिक समेत 2 पर मुकदमा

गोसैसिंहपुर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 44 सिलेंडर जब्त; एजेंसी मालिक समेत 2 पर मुकदमा

संवाददाता: आयशा अल गजल

सुल्तानपुर के गोसैसिंहपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 सिलेंडर जब्त किए हैं। इस मामले में गैस एजेंसी के प्रोपराइटर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर सप्लाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी और सीओ कादीपुर विनय गौतम के नेतृत्व में टीम ने दोस्तपुर स्थित आकांक्षा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके से 6 भरे हुए बड़े गैस सिलेंडर, 2 भरे हुए छोटे सिलेंडर और 36 खाली सिलेंडर बरामद हुए। कुल 44 सिलेंडरों को जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में इन सिलेंडरों की अवैध तरीके से कालाबाजारी किए जाने की बात सामने आई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मनीष कुमार को हिरासत में ले लिया। सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मनीष कुमार और राजन गौतम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद सभी सिलेंडरों को इंडेन गैस एजेंसी, दोस्तपुर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस और सप्लाई विभाग द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, कस्बा इंचार्ज अनूप सिंह तथा कांस्टेबल आनंद सिंह की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal