ऊंचाहार कोतवाली में थाना दिवस पर लोगों की सुनी गई फरियाद
संवाददाता आदित्य द्विवेदी ऊंचाहार
रायबरेली जिला के ऊंचाहार कोतवाली में आयोजित थाना दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी गई। SHO अजय कुमार राय ने फरियाद सुनते हुए फरियादियों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कोतवाली प्रभारी की प्रशंसा
इस मौके पर उपस्थित कुछ लोगों ने कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव रूप में जनता का ऐसा सेवक मिलना दुर्लभ है। कोतवाली की कमान संभालते ही अपराधियों में हड़कंप मच गया था। जब से कोतवाली में हैं, तब से शांति व्यवस्था बनी हुई है।
झूठी खबर का सहारा
इसी क्षेत्र में कुछ लोग इस तरह के भी हैं, जो मन चाहा काम नहीं करा पाते तो क्षेत्र में क्षेत्र वासियों को गुमराह करने के लिए झूठी खबर का सहारा लेते हैं।
तेज नजर सच्ची खबर












