राष्ट्रीय लोक अदालत में 138522 वादों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 138522 वादों का हुआ निस्तारण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

दिनांक 14 मार्च 2026 प्रतापगढ़। जनपद न्यायालय परिसर प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में करें, जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकांश संख्या में वादों के निस्तारण से आम जनमानस को मुकदमो से छुटकारा मिलता है। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन शाम्भवी द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लोगो के प्रति आभार नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अंकिता दुबे ने किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विजय पाल एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता व राम नारायण अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत एव समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारीगण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल एवं पी0एल0वी0गण उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 138522 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 4431 फौजदारी वाद, 14 एन0आई0 एक्ट, 187 विद्युत वाद, 41 मोटर दुर्घटना वाद, 57 वैवाहिक वाद, 37 सिविल वाद, 981 बैंक ऋण, 04 बी0एस0एन0एल0 वाद, 03 स्थायी लोक अदालत, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 131772 मामले एवं यातायात कार्यालय द्वारा 1570 वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्त प्रकरणों के अन्तर्गत फौजदारी वादों में 106490 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिकारी विजय पाल द्वारा कुल 41 मामलो में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित याचीगण को रूपये 27224000 का प्रतिकर दिलाया गया, बैंको के बकाया ़ऋण के 981 मामलों में बैंक एवं बकायेदारो के मध्य 60386905 रूपये एवं बी0एस0एन0एल0 वादों में कुल रूपया 7550 का समझौता हुआ। परिवार न्यायालय द्वारा 57 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया गया, जिसमें कुल 21 जोडो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर बिदाई करायी गई।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है