SP प्रतापगढ़ द्वारा परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश।।

SP प्रतापगढ़ द्वारा परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 14.03.2026 को आयोजित उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र “बृजेन्द्र मणि इण्टर कालेज, प्रतापगढ़” का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा चेकिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की तैनाती व सतर्कता का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके।। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि, नकल अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क रहते हुए निरंतर निगरानी बनाए रखें। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।। अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे परीक्षा सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराई जा सके।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही