फरार पॉक्सो आरोपी पर शिकंजा: न्यायालय के आदेश पर घर पर चस्पा हुआ कुर्की नोटिस, गांव में कराई गई मुनादी

फरार पॉक्सो आरोपी पर शिकंजा: न्यायालय के आदेश पर घर पर चस्पा हुआ कुर्की नोटिस, गांव में कराई गई मुनादी

संवाददाता शिक्षा तिवारी

प्रतापगढ़। जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव में मुनादी कराकर उसे शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरिया निवासी कलाम मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 133/2025 के तहत धारा 376, 506 आईपीसी तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है।
मामले की सुनवाई कर रही पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी की लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत घोषणा पत्र जारी करते हुए कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मानिकपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कलाम मोहम्मद के घर पहुंचकर कुर्की नोटिस की छायाप्रति चस्पा की। इसके साथ ही गांव में मुनादी कराकर लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा मुनादी के माध्यम से बताया गया कि अभियुक्त कलाम मोहम्मद जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। यदि वह निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया