मधुबन बापूधाम योजना के 03 भूखण्डों की नीलामी से विकास प्राधिकरण को लगभग ₹97.98 करोड़ की आय
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक – 18 मार्च, 2026 में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 18 मार्च 2026 को हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम योजना के पॉकेट-A, B एवं C में स्थित रिक्त व्यवसायिक एवं ग्रुप हाउसिंग भूखण्डों की नीलामी सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। इस नीलामी में निवेशकों एवं विकासकर्ताओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। प्राप्त उच्चतम बोलियों के आधार पर नीलामी का परिणाम निम्नानुसार रहा— पॉकेट-A (मधुबन बापूधाम योजना) के 01 ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड की नीलामी से लगभग ₹79.29 करोड़
पॉकेट-B के 01 व्यवसायिक भूखण्ड की नीलामी से लगभग ₹10.81 करोड़
पॉकेट-C के 01 व्यवसायिक भूखण्ड की नीलामी से लगभग ₹7.86 करोड़ इस प्रकार कुल 03 भूखण्डों की नीलामी से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को लगभग ₹97.98 करोड़ की संभावित आय प्राप्त होगी। प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नीलामी की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप सम्पन्न कराई गई। उन्होंने यह भी बताया कि नीलामी से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग शहर में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, नई विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।प्राधिकरण द्वारा मधुबन बापूधाम योजना सहित अन्य योजनाओं में भी निवेश को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक शहरी अवसंरचना के विकास हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गाजियाबाद को एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके।












