उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में होगा देवास रोड स्थित तरण ताल का लोकार्पण।

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में होगा देवास रोड स्थित तरण ताल का लोकार्पण। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन नगर निगम द्वारा देवास रोड स्थित तरण ताल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल का पुनर्निर्माण राशी रुपए 8.30 करोड़ की लागत से किया गया है तरण ताल का लोकार्पण हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर आज गुरुवार मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा निगम मद की राशि लगभग 8 करोड़ 30 लाख की लागत से देवास रोड स्थित तरणताल पर पुराने स्विमिंग पूल के स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल का पुनर्निर्माण किया गया है जिसमें 25 बाय 50 मीटर के पुल का निर्माण किया गया है जिसमें 4.5 फीट से 6.15 फीट तक गहराई रखी गई हैं साथ ही बच्चों के लिए वार्मअप पुल जिसकी गहराई 2.5 से 3 फीट रखी गई है इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल में विजिटर गैलरी बनाई गई है जिसमें 200 से अधिक मेंबर्स के बैठने की की सुविधा रहेगी इसी के साथ पार्किंग सुविधा, फूड कोर्ट, सिटिंग चेयर, पार्क, आधुनिक फिल्टर प्लांट, शावर की सुविधा, वेटिंग रूम इत्यादि सुविधा रहेगी पुल का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाएगा.

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal