प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक

प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। आज दिनांक 19 मार्च 2026 को प्रथम नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद के प्राचीन मंदिरों—मां पथवारी मंदिर, मां काली मंदिर एवं मां संतोषी माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
नवरात्र के प्रथम दिन को लेकर भक्तों में खास उत्साह नजर आया और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal