सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा में 551 महिलाओं की सहभागिता, गूंजा भक्तिमय माहौल

संवाददाता: घनश्याम सिंह कुशवाहा  चोपन, सोनभद्र: जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में 551 महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया।

कलश यात्रा का शुभारंभ गोठानी स्थित सोन नदी तट से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना कर किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान भक्ति गीत, जयकारों और मंत्रोच्चार से माहौल गूंज उठा।

आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विद्वान आचार्यों द्वारा धार्मिक प्रवचन किए जाएंगे, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भाग लेंगे।

महायज्ञ की पूर्णाहुति 27 मार्च 2026 को सायं 4 बजे विधिवत संपन्न होगी। इसके अगले दिन 28 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

कलश यात्रा में मुख्य यजमान शिवपुजन के साथ यजमान पाण्डेय, गंगा पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, श्रीराम पाण्डेय, अश्वपति नारायण पाण्डेय, नागेंद्र पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय, पन्नू पाण्डेय एवं समस्त पाण्डेय परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया