प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
पानीपत के माता देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।
भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर सेमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
नवरात्र के प्रथम दिन को लेकर भक्तों में खास उत्साह नजर आया और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।












