मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप दो दुकानदारों में जमकर मारपीट।
संवादाता अमन अहमद।
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बाबूगंज इलाके में मामूली कहासुनी के बाद दो दुकानदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि छोटी सी बात को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन दोनों पक्ष काफी देर तक आपस में भिड़े रहे। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












