20 मार्च शुक्रवार को उज्जैन होने वाले बाबा झूलेलाल जयंती समारोह को लेकर सिंधी समाज की बैठक संपन्न हुई।

20 मार्च शुक्रवार को उज्जैन होने वाले बाबा झूलेलाल जयंती समारोह को लेकर सिंधी समाज की बैठक संपन्न हुई। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

सिंधी समाज के आराध्य देव बाबा झूलेलाल जयंती (चेटीचंड उत्सव) के पावन अवसर पर सिंधी समाज द्वारा भव्य रैली निकलने का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री महेश परियानी जी ने बताया की इस भव्य रैली का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे टावर चौक फ्रीगंज से किया जाएगा। जिसमें 8 विंटेज वाहन, 5 खुली जीप, 10 डीजे गाड़ियां, 200 कारें, 1000 दो पहिया वाहन, और 60 ई रिक्शा, शामिल की गई है। रैली को आदरणीय प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे इस भव्य रैली मैं संपूर्ण समाज जन अधिक से अधिक संख्या में शामिल रहेगा। रैली सर्वप्रथम झूलेलाल बाबा की पावन जोत जलाकर संपन्न की जाएगी जो टावर चौक से प्रारंभ होकर चामुंडा माता मंदिर देवास गेट चौराहा, मालीपुर से होती हुई कंठा,ल अंकपत मार्ग, खाक चौक होते हुए इंदिरा नगर स्थित बाबा झूलेलाल का नवनिर्मित मंदिर पर समाप्त होगी। इस आयोजन में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा, अभिनेता आफताब शिवदासानी, एवं धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली का किरदार निभाने वाले कलाकार भी विशेष रूप से शामिल रहेंगे। रैली समापन के पश्चात समाज जनों का भव्य भंडारे का आयोजन रहेगा। संपूर्ण जानकारी सिंधी समाज के प्रमुख सदस्य श्री प्रदीप जी खत्री द्वारा दी गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal