प्रतापगढ़ कुंडा IMH हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया सीज,शिकायत के बाद की गई कार्रवाही।
संवाददाता कुमुद कृष्ण
कुंडा क्षेत्र के मवई फाटक पर स्थित IMH हॉस्पिटल में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी। जाँच अधिकारीयों के साथ कुंडा पुलिस भी रही मौजूद। बुधवार देर शाम IMH हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर हॉस्पिटल के कमरों को किया सीज। जिसमें एक कमरा ऑपरेशन थिएटर दूसरा कमरा आईसीयू और एक अन्य कमरों को किया सीज। कुछ दिनों पहले अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने आई महिला का डाक्टरों ने लापरवाही से काट दी थी पेट की आंत, पति ने की थी शिकायत।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने जांच का दिया था आदेश। शिकायत की जांच को सही पाने पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाही इस कार्रवाही से हॉस्पिटल में मचा हड़कंप।स्वास्थ्य विभाग का सख्त निर्देश मरीजों के साथ की गई लापरवाही, तो करेंगे कार्रवाई












