प्रतापगढ़ पुलिस थाना महेशगंज की बड़ी कार्रवाई 05 जिन्दा देशी बम के साथ 01युवक को किया गया गिरफ्तार किया गया
संवाददाता कुमुद कृष्ण
थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महेवा मलकिया गंगा एक्सप्रेसवे अंडर पास से रायगढ़ खास गाँव की तरफ जाने वाले सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पर जनपद प्रतापगढ़ में लूट, चोरी, विस्फोटक अधि0, एनडीपीएस, विद्युत अधि0 जैसे लगभग 06 अभियोग पंजीकृत है पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज श्री राधेबाबू के नेतृत्व में उ0नि0 प्रभाशंकर सचान मय हमराह का0 राहुल कुमार व का0 प्रेमवीर सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महेवा मलकिया गंगा एक्सप्रेसवे अंडर पास से रायगढ़ खास गाँव की तरफ जाने वाले सर्विस रोड़ से 01 अभियुक्त सूरज मिश्रा उर्फ उत्कर्ष मिश्रा पुत्र स्व0 पवन मिश्रा नि0 ग्राम तिलौरी मोड़ अत्तानगर कुण्डा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज की बरामदगी के संबंध में थाना महेशगंज में मु0अ0सं0 76/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 1908 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01.सूरज मिश्रा उर्फ उत्कर्ष मिश्रा पुत्र स्व0 पवन मिश्रा नि0 ग्राम तिलौरी मोड़ अत्तानगर कुण्डा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष












