धर्म परिवर्तन के दबाव में आकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।।

धर्म परिवर्तन के दबाव में आकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

जबरन संबंध व उत्पीड़न के आरोप में युवती की आत्महत्या, दो आरोपी गिरफ्तार जनपद के अंतू थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती पर जबरन संबंध बनाने और शादी के लिए दबाव डाला जा रहा था, जिसके चलते मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पीड़ित पिता की तहरीर पर अंतू थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिलाध्यक्ष नागेंद्र मिश्र, सहमंत्री अंबिकेश, जिला संगठन मंत्री विवेक एवं जिला मीडिया प्रमुख अभिषेक मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 24 घंटे के भीतर आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।।

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal