पुलिस को बड़ी सफलता चोरी के अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।।

पुलिस को बड़ी सफलता चोरी के अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी के अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद स्टेप्लाईजर, 01 अदद स्टाटर, 01 अदद झटका मशीन, 01 अदद छोटी बैट्री, 01 सोलर पैनल व 01 अदद एलईडी टीवी बरामद।। दिनांक 16.03.2026 की रात्रि में वादी निवासी ग्राम तिबीपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के खेत से अज्ञात चोरों द्वारा स्टाटर व स्टेप्लाइजर चोरी कर लिया गया। साथ ही पड़ोसी के खेत से झटका मशीन, छोटी बैटरी व सोलर प्लेट भी चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 48/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 सचिन कुमार मय हमराह उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव, हे0का0 पवन नायक, का0 लालबहादुर द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 48/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्तों, 01. रवी वर्मा उर्फ मोहित वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी ग्राम तीबीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष, 02. .मिथलेश कुमार विश्वकर्मा उर्फ रिंकू पुत्र जीतलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम किलाई थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 32 वर्ष, 03. अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र राजमणि विश्वकर्मा निवासी ग्राम नकहरा भीलमदेव उर्फ नवाबाद थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत बनरहिया बाग हनुमान मन्दिर के पास के पास से गिरफ्तार किया गया ।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया