ईद के मौके पर डेरवा बाजार में भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ईद के मौके पर डेरवा बाजार में भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

जिला संवाददाता: अमित शुक्ला प्रतापगढ़ जनपद के थाना जेठवारा क्षेत्र अंतर्गत डेरवा बाजार में ईद के पावन अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा डेरवा स्थित मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और सघन चेकिंग अभियान भी चलाया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था कायम रहे।

ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस व्यापक तैयारी से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें आकाशीय बिजली का कहर: युवक की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal