आकाशीय बिजली का कहर: युवक की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

आकाशीय बिजली का कहर: युवक की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद के बहराइच रोड स्थित धुसाह गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, धुसाह गांव निवासी तीरथराम वर्मा (उम्र लगभग 32 वर्ष), पुत्र संते वर्मा, गांव के पास इमली के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

⚠️ सावधानी:

विशेषज्ञों के अनुसार, खराब मौसम और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है।

ये भी पढ़ें जिला सहकारी बैंक वार्षिक सामान्य निकाय बैठक।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें