जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें किसी भी समस्या के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु डीएम साहब से जरूर मिलें

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें किसी भी समस्या के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु डीएम साहब से जरूर मिलें

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक: 2018 मार्च 2026 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने पहले दिन सुनी शिकायत, दूसरे दिन पीड़िता को दिलाया न्याय
किसी भी समस्या के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु डीएम साहब से जरूर मिलें: लाभार्थी

गाजियाबाद।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। उनकी कार्यशैली, समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, रहमदिली, न्याय व पीड़ितों की सहायता करने में तत्परता की भावना को देखते हुए जनता दर्शन में निरंतर पीड़ितों/प्रार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जनता दर्शन में कल गुरूवार को एक महिला अपनी विवाहित पुत्री के साथ अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर आई थी। महिला ने जिलाधिकारी महोदय से निवेदन करते हुए कहा कि मेरा नाम रेखा चौधरी पत्नी स्व0 प्रमोद कुमार, निवासी खंजरपुर, मोदीनगर है, मेरे जेठों एवं उनके परिवारजनों के द्वारा जमीन के सम्बंध में आए दिन मुझसे लड़ाई झगड़ा करते हैं, कृपया मेरी सहायता करें। जिलाधिकारी महोदय ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए उक्त महिला और तहसीलदार को शुक्रवार को सुबह 10:00 पूरा मामला समझने एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए बुलाया। आज तहसीलदार से पूरा मामला जाना जिसमें महिला की शिकायत सत्य पाई गई। जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर ही सम्बंधित विपक्षी से वार्ता कि जिसमें विपक्षी ने कहा कि हमारी कुछ जमीन गलती से इनके नाम चढ़ गयी है, जिस पर तहसीलदार द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य में शुद्धि करवा दी गयी है, जिस पर विपक्षी ने कहा कि अब हमें कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप अपने परिवारजनों को भी इस सम्बंध में सूचित कर दें और कोई विवाद ना रखा जाएं। जिस पर दोनों पक्षों द्वारा सहमति के साथ समझौता हो गया। जिस पर महिला और उनकी पुत्री ने जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद कहा। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यदि भविष्य में कोई समस्या हो तो जरूर सम्पर्क करें। इसके साथ ही किसी अन्य को भी कोई समस्या हो तो अवश्य मिलें। जनता दर्शन के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम आॅफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। जनता से अपील, शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी से मिलें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ना होने पर जिलाधिकारी से मिलें। जिलाधिकारी ने कहा हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम एल/ए सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही