मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु क्रियान्वयन व अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आहूत

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक: 20/03/2026 संचारी रोगों के रोकथाम हेतु जनता को जागरूक करना अनिवार्य: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल “संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के साथ दिशा-निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक”: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल 01 अप्रैल को वृहद स्तर पर निकाले रैलियां, संचारी रोगों के प्रति लोगों को करें जागरूक: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलैक्ट्रेट में माह अप्रैल 2026, में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों/प्रतिनिधियों के साथ उनके कार्यों एवं दायित्वों के निर्धारण हेतु क्रियान्वयन व अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आहूत हुई। बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि शासनादेश के अनुपालन में (01 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026) संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं (10 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026) दस्तक अभियान, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के अभियान का आयोजन करने निर्देश प्राप्त हुए है, जिसके अनुपालन में बैठक आहूत हुई। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने कहा कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बंधित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है, अत: सभी विभाग सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए संचारी रोगों पर रोकथाम/प्रभावी नियन्त्रण लगायें। उन्होने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को निर्देशित किया कि घर—घर भ्रमण करते हुए लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करें, साफ—सफाई का ध्यान रखें, मार्गों पर कहीं भी कूड़ा एकत्र ना होने पाएं, मच्छर से बचाव हेतु दवाईयों का छिड़काव व फॉगिग कराये, जनता में जागरूकता लाएं कि मच्छर सिर्फ गन्दगी में हीं नहीं, अपितु साफ पानी में भी पनपते हैं, इसलिए लम्बे समय तक पानी एक जगह एकत्र ना रखें। संचारी रोगों से बचाव व रोकथाम हेतु क्या करें—क्या ना करें की एडवाईजरी जारी करें, जिससे लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि संचारी रोगों के प्रति जागरूकता होना तो आवश्यक है ही, इसके साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दिशा—निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है, तभी संचारी रोगों से सुरक्षा मिलेगी। शासन से प्राप्त दिशा—निर्देशों के क्रम में प्रत्येक कार्य हेतु माइक्रो प्लानिंग करें। हम सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि संचारी रोग को रोकना/नियंत्रण करना।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि ससमय अपने-अपने विभाग की कार्य योजना प्रस्तुत करें एवं जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देकर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु कार्य करना सुनिश्चित करें। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को अपने-अपने स्तर पर रैली निकालकर किया जायेगा एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएं। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु 17 विभाग माइक्रोप्लान बनाते हुए आपसी सहयोग से कार्यक्रम का संचालन करेंगें, जिसकी जिला स्तरीय ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी की जायेगी।
बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही