एटा में कासगंज रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार टैंकर ओवरब्रिज से टकराया बड़ा हादसा होने से टला 

एटा में कासगंज रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार टैंकर ओवरब्रिज से टकराया बड़ा हादसा होने से टला 

संवाददाता संवाददाता योगेन्द्र सिंह. कासगंज रोड ओवर ब्रिज के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार टैंकर सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

हादसे में टैंकर चालक सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

चालक के अनुसार वह टैंकर लेकर मुरैना से बरेली जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान उसने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि टैंकर की रफ्तार थोड़ी और अधिक होती या उस समय आसपास ज्यादा भीड़ होती, तो यह हादसा बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि टैंकर के क्षतिग्रस्त होने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह घटना एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत कासगंज रोड ओवरब्रिज की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें