कुंडा के ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज़ 

कुंडा के ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज़ 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

लोगों ने गले मिलकर मनाया ईद का त्योहार दोस्तों आज ईद के मौके पर कुंडा के रेलवे स्टेशन के पास स्थित ईदगाह पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर ईद की नमाज़ अदा की गई। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग, नवजवान सभी ने ईद की नमाज़ अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते नजर आए । ईद का त्योहार रमजान के 30 दिनों के रोजे के समापन के बाद यह त्योहार शव्वाल महीने के पहले दिन चांद देखकर मनाया जाता है, जो भाईचारे, खुशी, दान (जकात-उल-फितर) और क्षमा का प्रतीक है । गौरतलब है कि कुंडा का ईदगाह क्षेत्रीय मुस्लिमों के लिए एक प्रमुख ईदगाह है और आस पास के हजारों लोग यहां पर ईद के मौके पर नमाज़ अदा करने आते हैं।

ये भी पढ़ें   तीस दिनों की इबादत का तोहफा है ईदुलफित्र 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें