प्रतापगढ़ कुंडा तहसील क्षेत्र की रहने वाली आस्था सिंह ने देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स दिल्ली में कैंसर रिसर्च असिस्टेंट के पद पर चयन हुआ 

प्रतापगढ़ कुंडा तहसील क्षेत्र की रहने वाली आस्था सिंह ने देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स दिल्ली में कैंसर रिसर्च असिस्टेंट के पद पर चयन हुआ 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स के दिल्ली में कैंसर रिसर्च असिस्टेंट के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। आस्था की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए वह प्रेरणा बन गई हैं।आस्था सिंह मूल रूप से कुंडा तहसील के उमरी बिहार कोटिला गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कुंवर बहादुर सिंह उर्फ कल्लू सिंह ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके शैक्षिक सफर को साझा किया। आस्था की प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा गांव के ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरी कोटिला से पूरी हुई।इंटरमीडिएट की पढ़ाई रामस्वरूप इंटरमीडिएट कॉलेज, सुंदरगंज, स्नातक की पढ़ाई बीबीएस कॉलेज, प्रतापगढ़ और परास्नातक की डिग्री प्रयागराज विश्वविद्यालय से हासिल किया।आस्था सिंह ने अपनी मास्टर डिग्री ‘फूड एंड न्यूट्रिशन और डाइटिशियन’ विषय में हासिल की है। खान-पान और पोषण के क्षेत्र में उनकी गहरी समझ और शोध के प्रति उनकी रुचि ने ही उन्हें एम्स जैसे संस्थान में कैंसर रिसर्च विभाग तक पहुंचाया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में पोषण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और अब आस्था इस क्षेत्र में शोध कर मरीजों की राह आसान करेंगी।पिता कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि आस्था शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेधावी थीं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

ये भी पढ़ें कुंडा के ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज़ 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें