प्रतापगढ़ मुठभेड़ में लुटेरे बिपिन सिंह के पैर में लगी गोली वही सिपाही भी घायल
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ पुलिस और चैन लूटने वाला आरोपी हिस्ट्रीसीटर बिपिन सिंह के बीच पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीसीटर के पैर में लगी गोली जिसमे एक सिपाही भी घायल हुआ हैं।शिक्षिका के चैन लूटने में प्रतापगढ़ एसपी नें लुटेरे पर रखा था 25 हजार का ईनाम, लीलापुर और लालगंज पुलिस के सयुंक्त कार्यवाही में किया था गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद लूटी गयीं चैन बरामदगी के लिए ले जाते समय हुई थी पुलिस मुठभेड़, निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामदगी हेतु कमौरा सई नदी पर पहुंचने पर अभियुक्त द्वारा छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें आरक्षी राजकुमार सिंह घायल हो गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त विपिन सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।मौके पर चैन का टुकड़ा, तमंचा कारतूस बरामद हुआ
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
विपिन सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शीतला बक्स का पुरवा, थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी।












