चौथे नवरात्र पर मां मुरकटी देवी मंदिर में लगा भव्य मेला, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

चौथे नवरात्र पर मां मुरकटी देवी मंदिर में लगा भव्य मेला, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा जनपद से कुछ दूरी पर स्थित गिरोरा क्षेत्र के प्राचीन सिद्धपीठ मां मुरकटी देवी मंदिर पर चौथे नवरात्र के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने मां मुरकटी देवी को प्रसाद चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर “जय माता दी” और “जय मां मुरकटी” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। मेले में आसपास के गांवों के लोगों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें