नहर में बोरी में मिली पूर्व प्रधान की लाश, इलाके में मची सनसनी

नहर में बोरी में मिली पूर्व प्रधान की लाश, इलाके में मची सनसनी

संवाददाता आदित्य द्विवेदी ऊंचाहार

प्रतापगढ़ जनपद के मान्धाता थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सुमेरपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में बोरी में बंद एक शव बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान गांव के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मान्धाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने एक दिन पहले ही अनहोनी की आशंका जताते हुए एक वीडियो जारी किया था और मान्धाता थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या की आशंका जताई जा रही है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें