थाना रानीगंज पुलिस द्वारा कुल 05 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना रानीगंज पुलिस द्वारा कुल 05 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रानीगंज के उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव मय हमराह कां0 विकास बाबू व कां0 सौरभ यादव द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, सेशन केस नं0 620/2022 अ0सं0 264/2019 धारा 411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वारंटी अभियुक्त आजाद कुमार वर्मा उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र सुदामा वर्मा निवासी ग्राम लच्छीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।थाना रानीगंज के उ0नि0 अवधेश यादव मय हमराह उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ यादव, कां0 राजू गौड़ व कां0 योगेन्द्र सिंह द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, सेशन केस नं0 127/2020 अ0सं0 291/2019 धारा 3(1) एससी/एसटी एक्ट थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 04 वारंटी अभियुक्त, 01. पंकज शुक्ला उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र श्यामसुन्दर शुक्ला निवासी ग्राम बाबूपट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़, 2. मान सिंह उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र नन्दलाल 3. जंग बहादुर उम्र करीब 44 वर्ष पुत्र राम सुन्दर, 4. राज बहादुर उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र नन्द लाल निवासीगण ग्राम शाहपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें भाजपा प्रतापगढ़ में नई जिम्मेदारी, रामचरित्र वर्मा जिलामंत्री बने

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें